दरभंगा, जून 24 -- लहेरियासराय। जिले के सभी शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026' विषय पर मंगलवार को लहेरियासराय ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उप नगर आयुक्त डॉ. जय चंद अकेला ने दरभंगा नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यशाला के दौरान विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित वर्तमान व्यवस्थाओं, चुनौतियों एवं अपनाई जा रही सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के संबंध में अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, स्वच्छता जागरूकता, कचरा पृथक्करण व अन्य स्वच्छता गतिविधियों के क्रियान्वयन से संबंधित अनुभवों को साझा करते हुए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हे...