मधेपुरा, सितम्बर 25 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता में सहभाग अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित न्यू एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी एवं स्थायी व्यवहार परिवर्तन से जोड़ा जाए। उन्होंने स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, आमजनों को निरंतर जागरूक करने और निर्धारित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर...