स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने में जनप्रतिनिधियों एवं जल सहियाओं की भूमिका अहम : रंजीता
कोडरमा, अगस्त 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बिरसा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित स्वच्छता संवाद में अभियान निदेशक रंजीता हेम्ब्रम ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला जन-आंदोलन है। इसे सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, जल सहियाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण समुदाय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। रंजीता हेम्ब्रम ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए भस्मक यंत्र (इंसीनरेटर) स्थापित किए जाएं तथा श्रावण माह में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर हर घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि अगस्त माह तक जिले के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस 5-स्टार श्रेणी में शामिल करने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाए। कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.