रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), क्षेत्रीय केंद्र, रांची की ओर से मंगलवार को अटल स्मृति वेंडर मार्केट में स्वच्छता ही सेवा, विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश का स्वच्छता को आदत बनाने का संदेश दिया। बिरसा कला केंद्र, रांची के कलाकारों ने आम लोगों और दुकानदारों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई। कार्यक्रम में आईजीएनसीए के परियोजना सहायक प्रभात लिंडा, संस्कृतिकर्मी व शिक्षाविद डॉ कमल बोस आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...