बक्सर, फरवरी 25 -- सिमरी थाना परिसर में बुधवार को मनाया गया पुलिस सप्ताह दिवस पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश फोटो संख्या- सिमरी, एक प्रतिनिधि। पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से पौधारोपण और स्वच्छता जैसे अभियान शामिल थे। इस दौरान थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर व कार्यालय कक्षों की सामूहिक रूप से साफ-सफाई की तथा आगे भविष्य में भी थाना परिसर का नियमित रूप से साफ-सफाई करने का संकल्प लिया। साफ-सफाई व पौधारोपण कर पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस सप्ताह दिवस पर आयोजित कार्यक्रम थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्वच्छता को अपने जीवन का दैनिक ह...