जौनपुर, मई 2 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सनातन संस्कृति के संवर्धन और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में लीन संत अजब आनंद पुरी महाराज का शुक्रवार को नगर में आगमन हुआ। सुजानगंज प्रस्थान के दौरान वह स्थानीय समाजसेवी क्रांति गुप्ता 'कपूर' के आवास पर रुके। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां गंगा के आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और अटूट परंपराओं का जीवंत आधार है। चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- सिंगल संक्षेप..........डीएम ने गंगा आरती कर किया दीपदान स्वच्छता के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मां गंगा की निर्मलता बन...