हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। नगर पालिका परिषद हरदोई के सभागार में बुधवार को स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत एक एकदिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद हरदोई अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर एवं अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना, नागरिकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा घर-घर से कचरा पृथक्करण (गीला एवं सूखा) सुनिश्चित करना रहा। चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझे। कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय कचरा संग्रहण वाहन में देना सुनिश्चित करें। नागरिक न केवल स्वयं कचरा अलग-अलग दें, बल्कि अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.