बागेश्वर, मार्च 21 -- बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट द्वारा रैथल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना है। शिविर में श्रेष्ठ स्वयंसेवक ऊषा आर्या, स्वयंकर्मठ छात्रा गोविंद गड़िया, स्वयंसेवक कर्मठ छात्रा चांदनी गोगनी रहीं। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक, हरीश मेहरा, गोविंद कपकोटी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका नेगी, दीपक कुमार, दीपक चंद्र, पंकज पांडेय, भ...