आजमगढ़, मार्च 31 -- स्वच्छता के तहत चकगोरया में हुई साफ-सफाई आजमगढ़। स्वच्छ और सुंदर रहेगा मेरा ग्राम पंचायत अभियान के तहत मंगलवार को पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के चकगोरया गांव में विशेष साफ-सफाई की गई। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने चकगोरया गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन और मंदिर के आस-पास साफ-सफाई की। आस-पास लगे कूड़े का ढेर भी हटाया। सफाई अभियान में ग्रामीण सफाई कर्मी गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...