भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवााददाता। मुंदीचक निवासी और स्वच्छता के सिपाही के रूप में विख्यात गंगा प्रसाद साह के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। योग विशेषज्ञ राजीव कुमार और भागलपुर पत्र विक्रेता मजदूर संघ के अध्यक्ष हरविंद नारायण भारती ने उन्हें एक ऐसा गुमनाम मनीषी बताया, जो बिना किसी प्रचार के प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्वयं सफाई कार्य में जुट जाते थे। उनके श्राद्धकर्म में वार्ड पार्षद अमित ट्विंकल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उन्हें नमन किया। गंगा बाबू अपने पीछे तीन पुत्र-पुत्रियों और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.