कटिहार, अगस्त 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय अब सिर्फ पढ़ाई के आधार पर नहीं, बल्कि स्वच्छता, हरियाली और सुरक्षित वातावरण की कसौटी पर भी परखे जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय की महत्वाकांक्षी स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2026-27 में कटिहार की रफ्तार फिलहाल संतोषजनक नहीं है। जिले के करीब 43 प्रतिशत विद्यालयों ने अब तक ऑनलाइन सेल्फ असेसमेंट की प्रविष्टि पूरी नहीं की है, जबकि राज्य स्तर से 30 अगस्त तक हर हाल में सभी विद्यालयों की इंट्री सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश जारी किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को अभियान मोड में कार्य कराने को कहा है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पोर्...