बरेली, जून 20 -- फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत ने मंगलवार को स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में चला। ईओ ने कहा, स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बेलादेवी, विशाल भारती, आशीष कुमार गंगवार, रिंकू राज, सौरभ सिंह आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...