स्वच्छता का संदेश देने वाले विद्यार्थी किए गए सम्मानित
बहराइच, फरवरी 20 -- बहराइच, संवाददाता। स्वच्छ स्कूल अभियान को परवान चढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एसडीडी रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को शुक्रवार को ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह ने सम्मानित किया। ईओ ने कहा कि छात्र जीवन में स्वच्छता के प्रति अलख जगाने को लेकर विद्यार्थियों की सहभागिता बेहतर कल के महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छ स्कूल अभियान के तहत स्वच्छता के सारथी बने रहने की विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ स्कूल अभियान स्कूलों से जुड़ा हुआ है। इसके तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वच्छता से जोड़ने की पहल नगर पालिका की ओर से जा रही है। शिक्षा के दौरान ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता बच्चों को शारीरिक, मानसिक संग व्यावहारिक रूप से बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। सफाई निरीक्षक सुरेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.