आरा, अप्रैल 7 -- आरा, हमारे संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शुल्क संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीडीओ और प्रखंड समन्वयकों को डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीडीसी गुंजन सिंह समेत कई मौजूद थे। बताया गया कि स्वच्छता शुल्क संग्रहण अभियान के तहत पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों के माध्यम से शुल्क संग्रहित किया जाता है, जिसका उपयोग स्वच्छता संरचनाओं के रखरखाव तथा कर्मियों के मानदेय भुगतान में किया जाता है। संग्रहण में सुधार के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह के मार्गदर्शन में सात से 31 मार्च तक मिशन सहयोग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बड़हरा, पीरो एवं जगदी...