गया, जून 20 -- फतेहपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ शशिभूषण साहू की अध्यक्षता में जीविका दीदियों एवं स्वच्छता कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए महादलित परिवारों के बीच शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने क्षेत्र भ्रमण कर निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कचरा संग्रहण वाहनों के सुचारु संचालन, सोक पिट निर्माण एवं जियो टैगिंग कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता कार्यों की समीक्षा में महादलित परिवारों में शौचालय निर्माण को गति देने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स...