रिषिकेष, दिसम्बर 12 -- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में शुक्रवार को स्वच्छता कार्मिकों को इंश्योरेंस सुविधा मुहैया कराने के लिए अग्रणी बैंक कार्यालय नई टिहरी के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता कार्मिकों ने इंश्योरेंस के फार्म भी भरे। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर शिविर आयोजित हुआ। जिसमें अग्रणी बैंक कार्यालय नई टिहरी के लीड बैंक अधिकारी मनीष मिश्रा ने स्वच्छता कार्मिकों के लिए इंश्योरेंस की पॉलिसी बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की उम्र के कार्मिक 20 रुपये की वार्षिक किस्त पर इंश्योरेंस सुविधा ले सकते हैं जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की उम्र के का...