मधुबनी, नवम्बर 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम में कार्यरत स्वच्छता कर्मी गौरी देवी सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर नगर निगम प्रशासन की ओर से उन्हें 6,95,000 रुपये की राशि प्रदान की गई, जबकि 17,000 रुपये मासिक पेंशन के रूप में निर्धारित किए गए। विदाई समारोह में नगर प्रबंधक विनय प्रकाश, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, प्रधान सहायक उदय चंद्र झा, सहायक बुद्धि राम, विनोद राम, मोहन मंडल, पूर्व पार्षद उमेश प्रसाद सहित अनेक कर्मी उपस्थित थे। मौके पर निगमकर्मियों ने गौरी देवी के लंबे सेवा काल को सराहा और उनके समर्पण की प्रशंसा की। कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान भावनात्मक माहौल में सभी ने उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। निगम प्रशासन ने कहा कि गौरी देवी जैसी कर्मठ कर्मचारी संस्था की गरिमा बढ़ाती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.