स्वच्छता कर्मियों को मिली ठंडे पानी की बोतलें
बहराइच, मई 13 -- बहराइच। शाश्वत फ़ाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से प्रेषित ठंडे पानी की बोतलें किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग की वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ.स्मृति वर्मा रहीं। कार्यक्रम के आयोजक डॉ.सत्यभूषण सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में पूरे समर्पण के साथ संस्था में स्वच्छता बनाए रखने के लिए इन्हें ये बोतलें सम्मान स्वरूप प्रदान की गई हैं। इस अवसर पर रविकुमार, सुरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, पूजा प्रथम, पूजा द्वितीय व सोनी को पानी की बोतलें प्रदान की गई। इस इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ.सतीश सिंह व मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर धर्मवीर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.