मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड परिसर में दो दिनों से जारी स्वच्छता कर्मियों का अनशन बुधवार को बोचहां विधायक बेबी कुमारी एवं प्रभारी पदाधिकारी मृदुला कुमारी ने जूस पिलाकर तोड़वाया। इससे पहले प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी दिग्विजय सिन्हा एवं मणिका हरिकेश पंचायत के पंचायत सचिव विकास कुमार सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी मुशहरी मृदुला कुमारी ने आश्वासन दिया कि मणिका हरिकेश सहित मुशहरी प्रखंड के सभी स्वच्छता कर्मियों के मानदेय का भुगतान 14 जनवरी 26 से पूर्व कर दिया जाएगा। उन्होंने बीपीआरओ तथा पंचायत सचिव को कहा कि पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का नाम, रूट, कचड़ा उठाव स्थल सभी की जानकारी अंकित कर सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करवाएं। इसके अलावा सभी मजदूरों एवं कचड़ा उठाव करने वाले स्वच्छता कर्मियों का...