बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन सोमवार को स्वच्छता अभियान, पाक कला प्रतियोगिता तथा फूड प्लेनेट हेल्थ विषय पर जागरूकता चर्चा का आयोजन किया गया। शुरुआत कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान से हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाकर साइकिल स्टैंड की साफ-सफाई की। कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। यूनिट एक की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सहर अफरोज ने कहा कि स्वच्छता और स्वस्थ भोजन दोनों ही एक स्वस्थ समाज की नींव हैं। एनएसएस का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। यूनिट दो के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि फूड प्लेनेट हेल्थ की अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.