भागलपुर, जनवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर को भव्य और स्वच्छ रूप में मनाने के उद्देश्य से नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के निर्देश के बाद रविवार से ही शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक सघन अभियान छेड़ा गया है। विशेष अभियान के तहत उन क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया गया जहां कूड़ा उठाव में शिथिलता बरती जा रही थी। नगर आयुक्त ने सफाई एजेंसियों को कड़े लहजे में तत्काल अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया, जिसके बाद विभिन्न मोहल्लों से त्वरित गति से कूड़ा उठाया गया। शहर की सुंदरता को निखारने के लिए लोहिया पुल और डीएन सिंह रोड जैसे प्रमुख व्यावसायिक मार्गों पर गहन सफाई कराई गई। सड़कों के किनारों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया ताकि स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.