चंदौली, मई 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत शुक्रवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रेलकर्मियों को उचित कचरा निस्तारण, स्वच्छ परिसर बनाए रखने तथा अपशिष्टों के सही प्रबंधन के संबंध में जागरूक किया गया। इसी क्रम में डीडीयू जंक्शन पर मंडल रेल अस्पताल के समन्वय से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...