मुरादाबाद, मई 15 -- खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के स्वच्छता एवं गुणवत्ता के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नगर निगम के सहयोग से 19 एवं 20 मई को सेनानी भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें रेहड़ी पटरी फेरी लगाकर खाद्य पदार्थ बेचने वालों को नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स, टाउन हाल वैंडिंग कमेटी और नगर निगम का सहयोग रहेगा। सह संयोजक कमल कुमार सक्सेना ने बताया प्रिशक्षण सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। इसमें कई शहरों के प्रतिनिधि भाग लेने आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...