प्रयागराज, मार्च 24 -- इलाहाबाद संग्रहालय की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। अभिनय संस्था के कलाकारों ने प्रयागराज जंक्शन पर नाटक स्वच्छता एक्सप्रेस के जरिए सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। नाट्य निर्देशन कृष्ण कुमार मौर्य का रहा। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, ओपी चतुर्वेदी, सुनील कुमार पांडेय, डॉ. सोनिका तिवारी, धीरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...