मधुबनी, अप्रैल 21 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छता साथियों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना मोड़, शंकर चौक, गिलेशन बाजार और बाटा चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान स्वच्छता साथियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे ग्राहकों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यापार में वृद्धि की संभावना रहती है।इसके साथ ही दुकानदारों को पॉलीथिन के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान से दुकानदारों को क...