स्वच्छता अभियान में छात्राओं ने संवारा कॉलेज परिसर
सहारनपुर, अगस्त 25 -- नागल। राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में सोमवार को रेंजर्स दल की स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ किया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. कल्पना राव के निर्देशन में छात्राओं ने क्यारियों की सफाई की और नए पौधे लगाए। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की। प्राचार्या प्रोफेसर यामिनी पांडे ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है। शिविर में प्रोफेसर पूनम यादव, प्रोफेसर संतोष चौधरी, डॉ. वर्तिका ढिल्लन के अलावा छवि, पूनम, वैष्णवी, आंचल, प्रियांशी, काजल और कोमल आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.