मैनपुरी, मई 25 -- स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 कर्मचारियों को नगरपालिका सभागार में ईओ ने प्रशस्ति पत्र देकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। सोमवार को शासन से मिली गाइडलाइन के तहत पालिका के सभागार में अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश व सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, शिशुपाल सिंह ने स्वच्छता योद्धा के रूप में कर्मचारी विजय, देवकी, रेखा, सागर, संदीप, अमन, जितेंद्र, अरुण, रजत, मुकेश अद्दा, अरविंद को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। ईओ ने कहा कि सभी सफाईनायक अपने वार्डों में डोर-टू-डोर कलेक्शन पर विशेष ध्यान देंगे। कर्मचारी गीला, सूखा व हानिकारक कचरा अलग-अलग डस्टबिन में लें। इसके अलावा कूड़े के ढेर में आग लगाने की प्रक्रिया को सख्ती से रोकें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को आग...