स्वच्छता अभियान पर गंदगी का दाग, कचरा प्रबंधन योजना फेल
पाकुड़, मई 20 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा पंचायत अंतर्गत हिरणपुर बाजार में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। पंचायत भवन के ठीक समीप लंबे समय से कचरे का ढेर जमा है। जिससे आसपास का इलाका बदबू और गंदगी से प्रभावित हो रहा है। बाजार क्षेत्र की सब्जी, फल एवं अन्य दुकानों से निकलने वाला कचरा खुले में फेंका जा रहा है। वहीं समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकलने वाले अपशिष्ट के भी वहीं जमा होने की बात कही जा रही है। आसपास के घरों का घरेलू कचरा भी उसी स्थान पर डाले जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। विडंबना यह है कि जिस पंचायत भवन से स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई का संदेश दिया जाता है। उसी भवन के बगल में गंदगी पसरी हुई है। इससे पंचायत प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.