प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय फतूहाबाद हीरागंज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरु हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एचएन पांडेय, कॉलेज के प्रबंधक प्रो. यमुना प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण, दीप प्रज्जवलन के साथ किया। मुख्य अतिथि डॉ. एचएन पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्रों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को याद दिलाया। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर शिविर की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन इकाई के कार्यक्रमाधिकारी श्याम शंकर सिंह ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...