कौशाम्बी, मार्च 8 -- एसपी राजेश कुमार के आदेश पर इस रविवार को भी जिले भर की चौकियों व थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की गई। कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना रहा। पुलिस कर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। अतः सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों को सदैव स...