हरिद्वार, फरवरी 4 -- नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सराहनीय और अलग पहल करते हुए किन्नर समाज से जुड़ी एक प्रतिनिधि को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। नगर निगम का मानना है कि इस निर्णय से समाज के हर वर्ग तक स्वच्छता का संदेश प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने किन्नर सोनिया को नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाने का पत्र बुधवार को अपने कार्यालय में सौंपा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है राज्य में इस प्रकार नगर निगम ने पहली बार किसी किन्नर को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि ब्रांड एंबेसडर विभिन्न मोहल्लों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अंतर्गत साफ-सफाई, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा सार...