अल्मोड़ा, जून 5 -- देंवेंद्र पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागेश्वर वन प्रभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला अस्पताल बागेश्वर से चंडिका मंदिर मार्ग होते हुए भागीरथी तट तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं बिलखेत क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 101 पौधों का रोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वन विभाग की टीम, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स तथा स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, नदी-नालों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश दिया गया।इस यह भी पढ़ें- स...