गंगापार, जून 7 -- क्षेत्र के छरिबना ग्राम पंचायत में सरकार की स्वच्छता योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार द्वारा गांवों में घर-घर कचरा उठान के उद्देश्य से तीन पहिया गाड़ी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी इस योजना का कोई असर जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार कचरा उठाने वाली गाड़ी का उपयोग करने के बजाय उसे ग्राम प्रधान के घर के सामने खड़ा कर दिया गया, जहां वह धीरे-धीरे जर्जर होकर कबाड़ में तब्दील हो गई। गांव में आज तक न तो नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई और न ही स्वच्छता अभियान को लागू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...