लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- मां गोमती को निर्मल , स्वच्छ व अविरल बनाने के संकल्प के साथ गोमती उद्गम स्थल से शुरू हुई पदयात्रा बुधवार को खीरी जिले में पहुंच गई। गोमती दर्शन यात्रा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह टेढ़ेनाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। गोमती दर्शन के संयोजक अनुराग पांडे व अध्यक्ष श्वेता सिंह की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की अल सुबह से टेढ़ेनाथ मंदिर के घाट पर पहुंचे गोमती दर्शन के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर गोमती की साफ-सफाई की। इसके बाद गोमती नदी तट पर मां गोमती का पूजन अर्चन कर हवन पूजन किया और टेढ़ेनाथ धाम में मां गोमती के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस यज्ञ में मां गोमती को अविरल, निर्मल, बाधामुक्त एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित जनसमूह ने मां गोमती के संरक्षण, स्वच्छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.