दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा में बिहार दिवस के अवसर पर मिथिला एनवायरनमेंट एंड नेचर सोसाइटी (मीन्स) व संस्थान की प्रशिक्षणार्थी एवं अनुदेशक के संयुक्त प्रयास से 110 पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम संस्थान के हरित प्रांगण निर्माण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित वातावरण को बढ़ावा देना है। मौके पर प्राचार्य राज कुमार ठाकुर ने कहा कि यह उस दूरदर्शी परिकल्पना का साकार रूप है जिसके तहत संस्थान को आदर्श ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, हरियाली और सतत विकास के मूल्यों को व्यवहार में उतारना जरूरी है। कहा कि यह पहल न केवल परिसर को हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.