हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी। फूलदेई जन कल्याण समिति की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुमित नैलवाल के नेतृत्व में आसपास के गंदगी वाले क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा हटाया गया और स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर गौरव जोशी ने मुखानी स्थित बालकृष्ण देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक में गौलापार निवासी एक जरूरतमंद के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। समिति के अध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी। कार्यक्रम में प्रियांशु तिवारी, नीतू पांडेय, धीरज जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...