मिर्जापुर, मई 9 -- मिर्जापुर। तहसील सदर प्रशासन ने स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से आनलाइन पोर्टल पर स्व-गणना करने की अपील की है। एसडीएम सदर गुलाब चंद के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में तैनात फील्ड ट्रेनर और लेखपाल नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट में विभागीय अधिकारियों, मीडिया कर्मियों, बार पदाधिकारियों, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा नागरिकों से स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। प्रशासन ने बताया कि फील्ड ट्रेनर कृष्ण चंद और अनिल शुक्ल सहित अन्य कर्मचारी लोगों को ऑनलाइन पोर्टल भरने में मदद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पोर्टल पर किया स्वगणना इसके अलावा लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सप्लाई इंस्पेक्टर...