गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। स्वगणना भागीदारी अभियान भारत की जनगणना- 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत की शुरुआत सात 7 मई से हुई है, जो 21 मई तक चलेगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसे लेकर अपील की हैकि स्वगणना भागीदारी अभियान में सम्मिलित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जनगणना- 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है। स्वगणना का तरीका सरल एवं स्पष्ट है। ऐसे आंकड़े सटीक सूचनाओं के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं जिनका उपयोग बेहतर नियोजन, सुशासन और लोक कल्याण योजनाओं को तैयार करने के लिए अति आवश्यक है। स्वगणना के नोडल अधिकारी प्रोफेसर संदीप कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर प्रत्येक विभाग/इकाइयों में विभागाध्यक्षों, पुस्तकालय अध्यक्ष आदि द्वारा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के बीच ...