औरैया, अप्रैल 30 -- बिधूना, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित कर ग्राम प्रधानों व सचिवों को जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर प्रत्येक परिवार से स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए। बैठक में उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने कहा कि सरकार द्वारा इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। स्वगणना अभियान 7 मई से 21 मई तक चलेगा। इसके लिए विभागीय पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण अपने मोबाइल या लैपटॉप से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वगणना के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखा जाए और बाद में प्रगणकों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने उपस्थित प्रधानों व सचिवों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें, ता...