पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लाक सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समूहों और कर्मियों ने स्वगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कराई। कार्यशाला में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य ग्रामीणों को इस डिजीटल प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। कार्यशाला में उपस्थित सभी की सूचनाएं आधिकारिक स्वगणना पोर्टल पर दर्ज कराई गई। स्वगणना अभियान के आठवें दिन जिले में स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, सहायिका, महिला संस्थाएं, समस्त प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, सचिव सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत/विकास अधिकारी, खाद विक्रेता, मनरेगा कार्डधारक, रसोईया...