इटावा औरैया, मई 16 -- भरथना। स्वगणना को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिबौली में कार्यरत शिक्षक ऋषभ त्रिवेदी एवं विश्वास चौबे ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को मोबाइल के माध्यम से स्वयं जनगणना करने की प्रक्रिया समझाई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसे लोगों ने सराहा। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समसपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिबौली में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वगणना के लाभ बताए गए। कक्षाओं में व्यावहारिक रूप से स्वगणना करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस मौके पर योगेश चंद्र, चंद्रपाल सिंह, अमित सेंगर, उमराव सिंह, सत्यपाल सिंह, रणवीर सिंह, मीना पांडे, सीता कुशवाहा, गोविंद, राकेश, स...