स्वगणना की धीमी प्रगति, डीएम ने जताई नाराजगी
प्रयागराज, मई 13 -- जनगणना 2027 के तहत चल रही स्वगणना की धीमी गति होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वो भागीदारी बढ़ाएं और संख्या को बढ़ाएं। अब तक कुल 17148 लोगों ने स्वगणना कराई। डीएम ने डीआईएससी व बीएसओ को जिले के सभी शिक्षकों का स्वयं की स्वगणना के साथ-साथ अन्य लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। डीपीआरओ से कहा कि सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्वगणना कराएं। सभी अफसरों को अभियान में जुड़ने के निर्देश दिए साथ ही आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों को स्वयं की व अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की स्वगणना करने के लिए कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.