लखनऊ, मई 10 -- स्वगणना की तकनीकी दिक्कतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। कभी सर्वर की समस्या तो कभी लोकेशन खोजने में घंटों समय लगना। यही नहीं, नाम पता भरना किसी तरह पूरा हुआ तो आगे की प्रक्रिया के लिए अगला ऑप्शन खुल नहीं रहा है। इन समस्याओं से जूझकर थकने के बाद कई लोग अब जनगणना के लिए घर आने वाले प्रगणकों का इंतजार कर रहे हैं। आशियाना के राजीव श्रीवास्तव 15-20 बार प्रयास कर चुके हैं लेकिन स्वगणना नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि वेब पेज से लॉगिन कर घर के पते को जीपीएस पर सर्च कर कंफर्म करने के बाद नेक्स्ट पेज के लिए सेव एवं नेक्स्ट ऑप्शन नहीं खुल रहा है। तीन दिन से लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिली। अब उन्हें जनगणना कर्मी के घर आने का इंतजार है। इंदिरानगर की संगीता राय भी स्वगणना करने का कई बार प्रयास कर चुकी हैं। उनको अपने घर की ल...