अररिया, मई 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जनगणना 2027 का काम बड़ी तेजी से हो रहा है। पहली बार जनगणना में लोग खुद से ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दे रहे हैं। शुक्रवार को स्वगणना का काम पूरा हो गया है। अब शनिवार से जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत प्रगणक सीधे लोगों के घर घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। वे मोबाइल ऐप के माध्यम से परिवारों से भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्प पूछेंगे। यह काम 30 मई तक पूरा किया जाएगा। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि जनगणना को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण पहले ही दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : पहली बार शुरू होगी स्वगणना इनमें से मकानों की वर्तमान स्थिति, परिवार से जुड़े सवाल, बुनियादी सुविधिाऐं पीने के पानी, शौचालय, बिजली, इंटनेट, टीबी, मोबाइल, दो पहिया, चार पहिया वाहन आदि के बारे में जानकारी लें...