पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। स्वगणना कार्य में सहयोग न करने पर 13 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। डीपीआरओ ने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। स्वगणना अभियान की समीक्षा के दौरान पंचायत सहायकों के सहयोग न करने का मामला सामने आया है। इस पर पंचायती राज विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिलेभर के 13 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सहयोग न करने वाले पंचायत सहायकों में ब्लाक मरौरी के मानपुर हटुआ के जगदीश प्रसाद, जमुनिया के हरेंद्र कुमार, बसंतापुर के उमेश कुमार, जौनापुरी की नूर बी., मरौरी की गायत्री देवी, पूरनपुर ब्लाक की पंडरिया की साध्वी मिश्रा, पिपरिया जयभद्र के राहुल कुमार, बीसलपुर ब्लाक के सर्वेश कुमार, प्रेमपाल, कामिनी, मीरपुर वाहनपुर की गुलशन बी., सायर के मुनासिब रजा, जल्लापुर के राहुल कुमार...