बलरामपुर, मई 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारत सरकार के जनगणना अभियान के अंतर्गत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में डोर-टू-डोर भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। बीईओ सदर व तहसीलदार ने सेखुई कला में ग्रामीणों को जागरूक किया। लिंक के माध्यम से उनकी स्वगणना कराई। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सदर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक एवं सदर तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान ने शिक्षक टीम के साथ ग्राम सेखुई कला पहुंचकर लोगों को स्वगणना के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी। यह भी पढ़ें- जनगणना में सही जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: अभिनव सिंह इस दौरान अध...