शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। जनगणना से संबंधित स्वगणना अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को विकास भवन में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के करीब 170 कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना आवेदन भरकर अपनी सूचनाएं दर्ज कराईं। इसी क्रम में जिले के सभी 15 विकास खंडों में भी खंड विकास अधिकारियों की देखरेख में विशेष स्वगणना कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड कार्यालयों पर आयोजित शिविरों में लगभग 300 कर्मचारियों ने ऑनलाइन स्वगणना फार्म भरकर प्रक्रिया पूरी की। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- स्व गणना के लिए जागरूकता शिविर लगाएं: डी...