शामली, अप्रैल 30 -- थाना भवन। थाना भवन नगर पंचायत क्षेत्र में स्वकर,गृहकर प्रणाली को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आगामी 5 मई को होने वाली नगर पंचायत बोर्ड बैठक को इस पूरे प्रकरण के समाधान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। संघर्ष समिति ने आगामी बोर्ड बैठक में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को संघर्ष समिति और स्थानीय नागरिकों ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं। समिति ने मांग की कि वित्तीय सत्र 2025-26 का गृहकर पुरानी दरों पर ही लिया जाए । नई दरें सत्र 2026-27 से लागू की जाएं। इसके अलावा, जलकर को 'जल मूल्य' में परिवर्तित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संघर्ष समिति ने मानवीय आधार पर अस्पतालों, विद्यालयों, विधवाओं, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कम...