भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बुधवार को शाखा मैदान बरारी में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। पश्चिमी संस्कृति का बढ़ते चलन के विषय पर स्वयंसेवकों ने चर्चा की। वहीं भारतीय संस्कृति को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसपर सभी ने अपने विचार रखे। इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर भोजन किया। कार्यक्रम में आरएसएस के नगर कार्यवाह राजीव सिंह, मनोहर महतो, मंजेश कुमार, शंकराचार्य उपाध्याय, श्याम मंडल, अरविंद कुमार, माधव मिश्रा, डब्लू यादव, अमित, काकू दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...