स्लो प्वाइजन मामले में पुलिस पत्नी के बयान लेगी
कानपुर, जुलाई 28 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर निवासी एक महिला पर पति को स्लो प्वाइजन देकर जान से मारने की साजिश रचने के मामले में पुलिस बुधवार को आरोपित के बयान दर्ज करेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी फॉरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस मामले में आरोपित पत्नी ने 2025 में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका पति से तलाक का केस भी कोर्ट में विचाराधीन है। रावतपुर में रहने वाले कारोबारी हिमांशु गुप्ता ने अपनी पत्नी पर स्लो प्वाइजन देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी समेत 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित महिला ने 2025 में अपने पति के खिलाफ चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही दोनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.